
एसएनडीटी में महिला दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ पुणे संस्कृती द्वारा प्रेरणादायी कार्यक्रम संपन्न
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पुणे संस्कृती, एस.एन.डी.टी. कॉलेज ऑफ होम साइंस, पुणे तथा मानसी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के सम्मान में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दो विशिष्ट महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली हस्तियों में प्रो. शीतल मोरे और शुभदा गोडबोले का गौरवपूर्ण सत्कार किया गया। उनके कार्यों का परिचय देते हुए सम्मान पत्र का वाचन प्रज्ञा वझे और स्मिता कुलकर्णी ने किया।
कार्यक्रम में सीए सर्वेश मेहंदळे ने “स्त्री का मनोबल और सकारात्मकता” विषय पर मार्गदर्शन दिया। वहीं नितिन शेलार ने लड़कियों के लिए आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को उपस्थित छात्राओं और महिलाओं से उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पुणे संस्कृती के प्रेसिडेंट रो. मोहन टिलू, सेक्रेटरी रो. स्मिता कुलकर्णी और डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर रो. संतोष परदेशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
एस.एन.डी.टी. कॉलेज ऑफ होम साइंस की ओर से प्राचार्य गणेश चव्हाण, प्रा. अनुजा किणीकर तथा अन्य प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे। मानसी फाउंडेशन की ओर से संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मानसी ठाकूर भी कार्यक्रम में मौजूद थीं।
कार्यक्रम का संचालन अनुजा भिसे ने किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं का मनोबल बढ़ाने, आत्मविश्वास विकसित करने और समाज में आत्मरक्षा के महत्व का संदेश दिया गया।


