प्रशासनइटावाउत्तर प्रदेश

इटावा में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

इटावा में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे।

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों से सीधे वार्ता कर मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का न्यायोचित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता से समाधान करना इटावा पुलिस की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button