इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

17 मार्च को जौनई में लगेगा किसान ज्ञान मेला

17 मार्च को जौनई में लगेगा किसान ज्ञान मेला

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा, । उप कृषि निदेशक (शोध) आर.एन. सिंह ने बताया कि कृषि निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र, इटावा के कृषि शोध प्रक्षेत्र जौनई (जसवंतनगर) में 17 मार्च को सुबह 11 बजे से एक दिवसीय किसान ज्ञान मेला एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

मेले में कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, नई योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। आयोजकों ने संबंधित विभागों से अपने-अपने मॉडल व स्टॉल के साथ भाग लेकर किसानों को जानकारी देने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button