पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

सिंधू सेवा दल द्वारा 20 मार्च को ‘चेटीचंड’ महोत्सव का आयोजन

सिंधू सेवा दल द्वारा 20 मार्च को ‘चेटीचंड’ महोत्सव का आयोजन

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

पुणे : सिंधी समाज के नववर्ष और भगवान साई झूलेलाल के 1076वें जन्मोत्सव के अवसर पर सिंधू सेवा दल की ओर से ‘चेटीचंड’ महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह महोत्सव शुक्रवार, 20 मार्च को डेक्कन कॉलेज बैंक्वेट हॉल, डेक्कन कॉलेज ग्राउंड, बॉम्बे सैपर्स के पास, येरवडा, पुणे में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सिंधू सेवा दल के अध्यक्ष सचिन तलरेजा ने पत्रकार परिषद में दी। इस अवसर पर सिंधू सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश जेठवानी, अशोक वासवानी, एड. हरेश हेमराजानी, विजय दासवानी, सचिव जय पिंजानी, सहसचिव किरण फेरवानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र फेरवानी तथा जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र चावला उपस्थित थे।

 

सचिन तलरेजा ने बताया कि चेटीचंड महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सिंधी समाज का सामूहिक मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। शाम 7 बजे भगवान साई झूलेलाल की प्रतिमा का पूजन और आरती के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।

 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष का चेटीचंड महोत्सव महिला सशक्तिकरण की थीम पर आधारित है। कार्यक्रम में सभी प्रस्तुतियां महिला कलाकारों के समूह द्वारा दी जाएंगी। संगीतकार, गायिका और वादक सहित सभी कलाकार महिलाएं होंगी, जिससे उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का परिचय पुणे के नागरिकों को मिलेगा। इस कार्यक्रम में जयपुर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और कोलकाता सहित कई शहरों से कलाकार शामिल होंगे।

 

महोत्सव के मुख्य अतिथि नेटवर्क 18 ग्रुप के मैनेजिंग एडिटर किशोर आजवानी होंगे। वहीं सिंधी समाज में ‘कपिल शर्मा’ के नाम से लोकप्रिय मोहित शेवानी कार्यक्रम का संचालन करेंगे। जनरेशन नेक्स्ट डांस अकादमी की ओर से नृत्य प्रस्तुति भी दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में प्रीतिभोज (महाप्रसाद) के साथ महोत्सव का समापन होगा। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र से लगभग चार से साढ़े चार हजार सिंधी समाज के लोग इस महोत्सव में शामिल होंगे। सिंधी समाज के विकास के साथ उसकी संस्कृति और परंपराओं के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा इन्हें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य इस आयोजन का है। सुरेश जेठवानी ने बताया कि सिंधू सेवा दल पिछले 39 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है, ऐसा सुरेश जेठवानी ने बताया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button