उप मुख्यमंत्री आज आयेंगे रीवा
रीवा से रायपुर (छत्तीसगढ़) के लिए नवीन हवाई सेवा का होगा शुभारंभ
उप मुख्यमंत्री आज वायुयान द्वारा रायपुर रवाना होंगे
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा रवाना होकर 17 मार्च को सुबह 8 बजे रीवा पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री शुक्ल शाम 4 बजे रीवा एयरपोर्ट में एलायंस एयर द्वारा रीवा से रायपुर (छत्तीसगढ़ ) के लिए प्रारंभ की जा रही नवीन हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। तदुपरांत रीवा एयरपोर्ट से शाम 5 बजे वायुयान द्वारा रायपुर (छत्तीसगढ़) रवाना होंगे। श्री शुक्ल 17 एवं 18 मार्च को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


