शांति समिति की बैठक आज
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जिला शांति समिति की बैठक 17 मार्च को शाम 4 बजे से कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं महावीर जयंती त्यौहारों के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्वक मनाये जाने व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की जायेगी। समिति के सदस्यों से बैठक में उपस्थिति की अपेक्षा की गई है
।


