पुस्तक मेले संबंधी बैठक आज
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . शिक्षा विभाग, नगर निगम तथा जिला प्रशासन द्वारा 22 एवं 23 मार्च को शासकीय मार्तण्ड उमावि क्रमांक तीन के परिसर में पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए 17 मार्च को दोपहर बाद 3 बजे से जिला पंचायत सभागार में बैठक का आयोजन किया गया है। इसकी अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं प्रमुख पुस्तक, स्टेशनरी तथा यूनिफार्म विक्रेताओं से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।



