पुस्तक मेला लगेगा 22 और 23 मार्च को
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . नवीन शिक्षा सत्र एक अप्रैल से स्कूलों में प्रवेशोत्सव के साथ आरंभ होगा। इसमें विद्यार्थी नई कक्षा में प्रवेश लेंगे। विद्यार्थियों को नई कक्षा में प्रवेश के लिए आवश्यक पुस्तकें तथा अन्य सामग्री एक ही स्थान पर प्रतिस्पर्धी मूल्य में उपलब्ध कराने के लिए पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा ने बताया कि पुस्तक मेला 22 और 23 मार्च को शासकीय मार्तण्ड उमावि क्रमांक तीन के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले के प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं द्वारा पुस्तक, अन्य स्टेशनरी तथा यूनिफार्म के स्टाल लगाए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रमुख पुस्तक तथा स्टेशनरी विक्रेताओं से मेले में सहभागिता की अपील की है।


