
जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित विभागीय के अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया करें। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए तथा सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा मैदानी स्तर पर अधिकारी जाकर कार्यों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अधिकारियों ने विभागों से संबंधित प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान टास्क फोर्स समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

