इटावा में 18 मार्च को वृहद रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद इटावा में 18 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे नुमाइश पंडाल में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह ने जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने संस्थानों से गत पांच वर्षों में उत्तीर्ण एवं वर्तमान में अंतिम वर्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों को इस रोजगार मेले की जानकारी दें।
साथ ही सभी अभ्यर्थियों का विभागीय एकीकृत पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक से अधिक प्रशिक्षार्थियों की मेले में सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि वे शासन की मंशा के अनुरूप इस रोजगार मेले का अधिकतम लाभ उठायें।



