इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

एन्युटी भुगतान हेतु धार्मिक संस्थाओं से दावे आमंत्रित, 2 सप्ताह में करें आवेदन

एन्युटी भुगतान हेतु धार्मिक संस्थाओं से दावे आमंत्रित, 2 सप्ताह में करें आवेदन

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि एन्युटी भुगतान के लिए पात्र जनपद की समस्त धार्मिक संस्थाएं, जो एन्युटी रजिस्टर में दर्ज हैं और राजस्व परिषद स्तर से डीबीटी प्रणाली के अंतर्गत एन्युटी प्राप्त करना चाहती हैं, वे इस विज्ञप्ति के प्रकाशन की तिथि से अगले 2 सप्ताह के भीतर अपने दावे प्रस्तुत करें।

उन्होंने बताया कि संस्थाओं को अपने आवेदन के साथ आवश्यक अद्यतन विवरण जैसे—इच्छा पत्र, बैंक खाता विवरण (कैंसिल चेक/पासबुक की प्रमाणित छायाप्रति) तथा संस्था का विवरण जिलाधिकारी कार्यालय के जिला भूमि व्यवस्था अनुभाग (डीएलआरसी) में जमा करना होगा।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में दावा प्रस्तुत न करने की स्थिति में यह मान लिया जाएगा कि संबंधित संस्था एन्युटी प्राप्त करने की इच्छुक नहीं है और उसकी सूचना शून्य मानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button