प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजनों की समस्याएं

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज  कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजनों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में दीनबंधु तेली तथा सूर्यभान जायसवाल निवासी ग्राम अल्हवा खुर्द ने खसरा सुधार, प्रभा तिवारी निवासी ग्राम पिडिया ने शासकीय भूमि से सरई के पेड़ काटने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने, संतोष कुशवाहा निवासी ग्राम अतरैला ने पटवारी द्वारा बंटवारा के बाद जमीन का नक्शा तरमीम न किए जाने, अविनाश पटेल निवासी देवरा ने सहारा के नाम पर आरोपियों द्वारा हड़पी गई राशि वापस दिलाने तथा हरिप्रसाद पटेल निवासी दामोदरगढ़ ने जमीन का सीमांकन कराने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं से संबंधित इन आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में शिवकली कुशवाहा निवासी ग्राम दबुगवां 488 ने गांव के कुछ लोगों द्वारा उनके खेत की मेड़ पर लगाए गए खुले विद्युत तार को हटाने के लिए आवेदन दिया।

कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को आवेदन पत्र में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। कोरिगवां निवासी सूगिया जोगी तथा महावीरपुर निवासी सुकबरीय कुशवाहा ने खरीदी गई धान की राशि के भुगतान के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदन पत्रों में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में चाक रोड मऊगंज में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान का स्थान परिवर्तित करने, अतिक्रमण हटाने, संबल योजना में नियम विरूद्ध भुगतान किए जाने सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आमजनों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र इन आवेदन पत्रों के निराकरण के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button