प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रेडक्रास की पहुंच दूरस्थ क्षेत्र तक होने से निर्धन और असहाय को समय पर मिलेगी चिकित्सा सहायता – कलेक्टर

रेडक्रास की पहुंच दूरस्थ क्षेत्र तक होने से निर्धन और असहाय को समय पर मिलेगी चिकित्सा सहायता – कलेक्टर

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . कलेक्टर मऊगंज एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला रेडक्रास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने रेडक्रास की आगामी गतिविधियों, वित्तीय स्थिति और जनसेवा से जुड़े कार्यों समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि रेडक्रास मानवता की सेवा का पर्याय है। हमारा उद्देश्य केवल संस्था चलाना नहीं, बल्कि संकट के समय प्रत्येक जरूरतमंद के साथ खड़ा होना है। सभी सदस्य और अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि जिले की रेड क्रॉस इकाई प्रदेश में एक मॉडल के रूप में उभरे। रेडक्रास के माध्यम से संचालित होने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की लाभ जरूरतमंदों को मिले। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक रेडक्रास की पहुँच सुनिश्चित करें जिससे निर्धन और असहाय व्यक्तियों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके। आगामी माह में जिले में वृहद स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठन के लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में सोसायटी के वार्षिक बजट और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने कहा कि दानदाताओं द्वारा दी गई राशि का शत-प्रतिशत उपयोग जनहित कार्यों करें। रेडक्रास को प्राप्त आय और इसमें होने वाले व्यय में पारदर्शिता रहे। सोसायटी के कोष का ऑडिट समय पर कराने और दानदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाएं। सोसायटी की सदस्यता बढ़ाने के लिए शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। आगामी आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा करते हुए ने रेडक्रास के वालंटियर्स की एक सूची तैयार करें जिससे प्राथमिक चिकित्सा और राहत कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। बैठक में सचिव रेडक्रास ने विगत वर्ष की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक में बीएमओ डॉ प्रद्युम्न शुक्ला ,जिला रेडक्रास के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप सिंह ,पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, वाइस चेयरमैन राजेंद्र पयासी, सचिव प्रकाश चौरसिया, प्रदेश प्रतिनिधि एवं जिला कार्यकारी सचिव सूर्यमणि शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं नईगढ़ी तथा हनुमना उप शाखा के चेयरमैन तथा जिला कार्य समिति सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button