
सिरमौर से डभौरा तथा क्योंटी से कलवारी मार्ग के भू अर्जन व नक्शा तरमीम के कार्य को गति दें – कलेक्टर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सिरमौर – डभौरा तथा क्योंटी से कलवारी मार्ग की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि भू अर्जन एवं नक्शा तरमीम के कार्य को गति दें। उन्होंने जवा सिरमौर के 29 ग्रामों में जेएमएस की तैयारी की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिये कि जिन ग्रामों के जेएमएस पूर्ण हो गये हैं उनकी रिपोर्ट जमा करें। उन्होंने 31 मार्च तक उपरोक्त कार्य को पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि थ्री डी का प्रकाशन करायें इसके उपरांत मकानों का सर्वे कार्य पूर्ण करें।
बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने क्योंटी से कलवारी मार्ग के थ्री डी के प्रकाशन कराकर आगे की तैयारी करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि आपत्तियाँ प्राप्त होने के उपरांत निराकरण कर नक्शा तरमीम अमल उपरांत मुआवजा वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि उपरोक्त कार्य सीएम मानीटरिंग में भी हैं अत: इसमें शिथिलता न बरतें तथा तत्परता से सभी कार्यवाही पूर्ण करायें। बैठक में एसडीएम त्योंथर पीएस त्रिपाठी, एसडीएम जवा पियूष भट्ट, डिप्टी कलेक्टर सुधीर बेक सहित सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी तथा राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

