
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को अधिकारियों को कार्यवाही हेतु किया गया प्रेषित
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में 90 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, संयुक्त कलेक्टर राजेश कुमार सिन्हा एवं डिप्टी कलेक्टर सुरभि जैन ने प्राप्त आवेदनों की विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार जनसुनवाई में ग्राम पंचायत बड़ागांव के रहवासियों ने नलजल योजना से शुद्ध जल की उपलब्धता एवं देवास निवासी प्रेमवती बंसल एवं अन्य बस्ती वासियों ने पानी के लिये हैण्डपंप लगाये जाने का आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर लोक स्वास्यि यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। गढ़ निवासी कुवेरनाथ त्रिपाठी के यूके लिप्टस के पेड़ काटकर नीलामी की अनुमति देने, आशिफ खान के शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के आवेदन पर एसडीएम मनगवां को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार खाम्हा की ऊषा चतुर्वेदी के सीमांकन कराने सरपंच अमवा के शांतिधाम के रास्ते से अतिक्रमण हटाने के आवेदन पर तहसीलदार हुजूर को तथा बिहरा के भोले सिंह बीपीएल कार्ड से अपात्र के नाम हटाने के आवेदनों पर संबंधित तहसीलदार को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
उमरी निवासी रामदयाल चतुर्वेदी के खसरा सुधार के आवेदन पर तहसीलदार सिरमौर को, भेलौड़ी निवासी नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला के नहर के मुआवजा भुगतान के आवेदन को तहसीलदार सिरमौर को तथा बिछिया निवासी नसीबुनिशा के मकान को जबरदस्ती गिराने के आवेदन पर नजूल अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिये गये। राजेश कुमार पटेल रामपुर धवैया के धान उपार्जन की राशि प्रदान करने के आवेदन पर खाद्य अधिकारी को तथा हीरालाल वर्मा बैकुंठपुर के दिव्यांग पेंशन प्रदाय करने के आवेदन पर सीएमएचओ को समाधान कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये।

