इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में ईद और नवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी बैठक में सख्त निर्देश

इटावा में ईद और नवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी बैठक में सख्त निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर

इटावा, — जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों ईद-उल-फितर एवं चैत्र नवरात्रि के मद्देनज़र कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न धर्मों के गुरुओं, महंतों, मौलवियों और नागरिकों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने जनपदवासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा और किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। ईद की नमाज मस्जिदों के अंदर ही अदा करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि अधिक भीड़ होने पर नमाज को तीन शिफ्ट में कराने की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा मंदिरों और मस्जिदों में साफ-सफाई, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, छुट्टा गोवंश को पकड़कर गौशाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button