जनसंपर्क निधि से विधायक मऊगंज ने 2 लाख रूपये स्वीकृत किये
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज. मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने जनसंपर्क निधि से स्वैच्छिक संगठनों एवं समूहों के द्वारा सेवाकार्य में सहयोग के लिए 2 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं। उन्होंने सनातन धर्म संघ, महिला एवं शिशु विकास समिति, ग्राम विकास समिति मऊगंज, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पटेहरा, सिद्धेश्वरी जनसेवा समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवरा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बरौही, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खोडमानी, सिद्धेश्वरी शिक्षा समिति पटेहरा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पिपराही, आरती सेवा सहायता समूह हाटा एवं ग्राम उत्थान समिति केरहाकला को 15-15 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की है। जबकि गलहथा स्वसहायता समूह व माँ शारदा इंदाने को 10-10 हजार रूपये की राशि जनसंपर्क निधि से विधायक मऊगंज द्वारा स्वीकृत की गयी है।

