प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर की अध्यक्षता में ‘जंगल संवर्धन अभियान’ की समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में ‘जंगल संवर्धन अभियान’ की समीक्षा बैठक संपन्न

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में जल स्तर को सुधारने और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कार्ययोजना बना कर कार्यवाही करने के लिए कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जल संवर्धन अभियान की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि जल संबंधी जरूरतों की पूर्ति और भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों की सुरक्षा हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान शुरु किया जा रहा है। भारतीय नववर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर 19 मार्च को उज्जैन की शिप्रा नदी तट से राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया जा जाएगा । यह अभियान 30 जून तक अनवरत चलेगा।

 

बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 19 मार्च को जिले के प्रत्येक नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत में कम से कम एक जल संरक्षण कार्य का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शासकीय विभागो के साथ जनसहभागिता से काम पूरे किए जाएं। साथ ही जिले के पारंपरिक जल स्त्रोतों जैसे कुओं और बावडियों को फिर से जीवित करने के लिए उन्हें रिचार्ज करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश नगरीय निकाय सी एम ओ एवं जनपद सीईओ को दिए । उन्होंने ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी पुरानी या नई जल संरचनाएं बनी हैं, उनके आसपास सुरक्षा की दृष्टि से रेडियम पेंट करवाया जाए ताकि रात के अंधेरे में होने वाली दुर्घटनाओ से बचाव हो सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ महताब सिंह गुर्जर , अपर कलेक्टर पीके पांडेय, संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button