प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रोजगार मेले में 181 युवाओं को मिला रोजगार

रोजगार मेले में 181 युवाओं को मिला रोजगार

युवाओं ने बढ़-चढ़ कर की भागीदारी

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन में संभागीय आईटीआई रीवा में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में 354 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 20 कंपनियों ने 181 युवाओं का चयन किया।

उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में फ्लैश ईवी प्लांट सावरदारी चाकन में 3, फ्लैश इलेक्ट्रानिक्स एचपी चौक चाकन में 4, सीएनएच न्यू हॉलैंड प्लांट चाकन में 2, महिंद्रा एण्ड महिन्द्रा लि. पीथमपुर में 15, टेनेको क्लीन एयर इंडिया लि. पीथमपुर में 30, धूत ट्रांसमिशन लि. पीथमपुर में 2, मद्रास रबर फैक्ट्री दहेज गुजरात में 8, कमिंस इंडिया प्रा.लि. पुणे में 8, जिंदल साउथ वेस्ट संभाजी नगर में 4, गोकलदास एक्सपोर्टस लि. बैगलोर में 5, सीआईआई-एमसीसी गुजरात में 44, मिग्मा पैकट्रॉन प्रा.लि. इंदौर में 24, जेबीएम लि. पीथमपुर में 10, एसआरएफ लि. पीथमपुर में 12 तथा मैनकाइंड फार्मा लि. बहरोर राजस्थान में 10 युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय, टीआरएस कॉलेज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button