
अंतरराष्ट्रीय लॉन टेनिस में भारतीय जोड़ी का जलवा, अथर्व शर्मा–माध्वीन कामत बने चैंपियन
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
Pune : International Tennis Federation द्वारा Kolkata में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के अथर्व शर्मा (पुणे) और माध्वीन कामत (गुजरात) की जोड़ी ने पुरुष युगल का खिताब अपने नाम कर लिया।
दोनों खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में भारत के ही कबीर हंस और मान केसरवानी की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे से अधिक समय तक चला, जिसमें अथर्व और माध्वीन ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल और मजबूत सर्विस के दम पर बढ़त बनाए रखी।
विशेष बात यह रही कि अथर्व शर्मा और माध्वीन कामत पहली बार एक साथ खेल रहे थे, इसके बावजूद उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।
इस जीत के साथ अथर्व शर्मा की विश्व रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। उन्होंने 590वें स्थान से छलांग लगाकर 500वें स्थान पर पहुंचने में सफलता हासिल की है। अथर्व इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिताब और उपविजेता रह चुके हैं।
अथर्व शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि माध्वीन कामत के साथ पहली बार खेलते हुए उन्हें काफी अच्छा अनुभव मिला और इस सफलता में परिवार तथा कोच का महत्वपूर्ण योगदान


