इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

सीएम युवा योजना के तहत इटावा में ऋण शिविर, 15 लाभार्थियों को मौके पर स्वीकृति

सीएम युवा योजना के तहत इटावा में ऋण शिविर, 15 लाभार्थियों को मौके पर स्वीकृति

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा,। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के अंतर्गत विकास भवन में ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

शिविर में जनपद के 10 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए, जबकि 5 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही बैंकों में लंबित आवेदनों वाले अभ्यर्थियों को भी आमंत्रित कर उनके आवेदन पूर्ण कराए गए। शिविर में कुल 30 लाभार्थी उपस्थित रहे, जिनमें से 15 को मौके पर ही ऋण स्वीकृत किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि बैंकों की प्रतिदिन समीक्षा की जाए और अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच सके।

शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक एम.एम. ठेले, उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा सहित जनपद के विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं मुख्य प्रबंधक (आरएसीसी) उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button