इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में ‘PLEDGE’ योजना से निजी औद्योगिक पार्क को बढ़ावा, निवेशकों से आगे आने की अपील

इटावा में ‘PLEDGE’ योजना से निजी औद्योगिक पार्क को बढ़ावा, निवेशकों से आगे आने की अपील

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा,। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने अवगत कराया है कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी से अवसंरचना विकसित करने के उद्देश्य से “PLEDGE (Promoting Leadership and Enterprise for Development of Growth Engines)” योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत निजी औद्योगिक पार्क (Private Industrial Parks) की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उद्योगों को आधुनिक सुविधाएं मिलें और बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों।

योजना के अंतर्गत निजी निवेशक एवं डेवलपर्स Build, Own and Operate (BOO) मॉडल पर औद्योगिक पार्क विकसित कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार के प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। इनमें भूमि क्रय पर स्टाम्प ड्यूटी में रियायत, बैंक ऋण की सुविधा, आंतरिक अवसंरचना जैसे सड़क, विद्युत, जल एवं ड्रेनेज के विकास के लिए सहायता, तथा औद्योगिक नीतियों के अंतर्गत विभिन्न वित्तीय प्रोत्साहन शामिल हैं। साथ ही, इन पार्कों में स्थापित होने वाली इकाइयों को भी सरकार की औद्योगिक नीतियों के तहत निर्धारित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इस योजना के माध्यम से निजी क्षेत्र की भागीदारी से प्रदेश में आधुनिक औद्योगिक पार्क विकसित होंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, इटावा ने जनपद के इच्छुक उद्यमियों, निवेशकों एवं औद्योगिक संगठनों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर निजी औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए आगे आएं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button