
विक्रमोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान :मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के गौरवशाली प्रतीक विक्रम संवत नववर्ष के उपलक्ष्य में विक्रमोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम रहे। विक्रमोत्सव 2026 में सूर्य उपासना एवं सम्राट विक्रमादित्य के नाट्य मंचन का आयोजन लोगों के दिल को छू गया।
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में श्री गिरीश गौतम ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का विक्रम संवत नववर्ष गौरवशाली इतिहास है। नववर्ष का शुभारंभ आज से ही होता है। सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, उनकी न्यायप्रियता, वीरता, और जनकल्याणकारी नीतियों पर चलकर ही सशक्त समाज की स्थापना संभव है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में समवेत होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख एवं ध्वज के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ हुआ। नाट्य दल द्वारा महाराजा विक्रम सिंह के नाट्यकला एवं विक्रमोत्सव कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्र ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री बृजवासी पटेल, कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी, महाविद्यालय के प्राचार्य सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।



