इटावा में OBC युवाओं के लिए 4 माह का टेलरिंग प्रशिक्षण, 24 मार्च को साक्षात्कार
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा,जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, इटावा द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत 4 माह का सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।
उप आयुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी ट्रेड टेलरिंग कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट msme.up.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे।
इस प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार की तिथि 24 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
चयन हेतु आवश्यक अर्हताएं:
अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदक इटावा जनपद का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी ने पूर्व में इस योजना का लाभ न लिया हो।
साक्षात्कार के समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, एसडी फील्ड, इटावा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।



