पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

बारामती विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां तेज, निरीक्षकों ने की समीक्षा बैठक

बारामती विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां तेज, निरीक्षकों ने की समीक्षा बैठक

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे, उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार के निधन से रिक्त हुई बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव 23 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा नियुक्त सामान्य, पुलिस और व्यय निरीक्षकों ने जिला कलेक्टर कार्यालय, पुणे में बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं जैसे कानून-व्यवस्था, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST), स्थिर निगरानी टीम (SST) की तैनाती और आचार संहिता के पालन की स्थिति का गहन आकलन किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए।

निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निरीक्षकों में सामान्य निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा (IAS), व्यय निरीक्षक बनोथ अखिल राम नाइक (IRS) और पुलिस निरीक्षक एन. कोलंची (IPS) शामिल हैं। तीनों निरीक्षक वर्तमान में बारामती स्थित विश्रामगृह में ठहरे हुए हैं।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र डूडी ने बारामती क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव सीधे संबंधित निरीक्षकों तक पहुंचाएं, ताकि निष्पक्ष और सुचारू चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button