राजगुरूनगर में स्वतंत्रता संग्राम पर भव्य प्रदर्शनी, 24 मार्च को आयोजन
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे— सांस्कृतिक कार्य संचालनालय, जिलाधिकारी कार्यालय और राजगुरूनगर नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित भव्य प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 24 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शालीमार पैलेस, चांडोली, राजगुरूनगर (ता. खेड) में आयोजित होगा। इस आयोजन का उद्देश्य महान क्रांतिकारियों शिवराम हरी राजगुरु, सुखदेव थापर और भगत सिंह की स्मृतियों को सम्मान देना तथा युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े दुर्लभ छायाचित्र, जानकारीपरक प्रदर्श पटल और स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।



