जिला नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक आज
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय में 24 मार्च को दोपहर एक बजे से जिला नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में शासकीय नजूल भूमि आवंटन के लिए जिला नजूल निर्वर्तन समिति 2020 के अन्तर्गत नजूल अधिकारी से प्रारूप दो में प्राप्त जांच प्रतिवेदन अनुसार भूमि का आवंटन किया जाकर प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थिति के निर्देश दिये हैं।


