पूणेमहाराष्ट्रराजनीति

बहुजन नेता डॉ. हुलगेश चलवादी का आरपीआई (आ) में प्रवेश

बहुजन नेता डॉ. हुलगेश चलवादी का आरपीआई (आ) में प्रवेश

रामदास आठवले के नेतृत्व में बहुजन हित के लिए काम करने का संकल्प

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे:बहुजन, दलित एवं वंचित समाज की आवाज को मजबूत करने के उद्देश्य से बहुजन नेता एवं पूर्व नगरसेवक डॉ. हुलगेश चलवादी ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ) में औपचारिक रूप से प्रवेश किया। यह पक्ष प्रवेश केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले की प्रमुख उपस्थिति में पुणे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ।

डॉ. चलवादी ने कहा कि वे रामदास आठवले के दूरदर्शी और समाजमुखी नेतृत्व से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं और बहुजन आंदोलन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने इसे केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि विचारधारा से जुड़ने का संकल्प बताया।

इस अवसर पर डॉ. चलवादी के साथ बसपा के पुणे जिला प्रभारी अनिल त्रिपाठी, चलवादी माला विकास महासंघ के अध्यक्ष भीम सिंह चलवादी, एडवोकेट प्रदीप चिंचोलीकर, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अविनाश मस्के, सेवानिवृत्त प्रॉविडेंट फंड आयुक्त विकास जावळे, प्रकाश सोनवणे, सुधीर वाघमोडे एवं पूर्व नगरसेवक संतोष आरडे सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजाभाऊ सरवदे, प्रदेश महासचिव गौतम सोनवणे, प्रदेश सचिव बाळासाहेब जानराव, शहर अध्यक्ष संजय सोनवणे, पुणे के उपमहापौर परशुराम वाडेकर, नगरसेविका चंद्रकांता सोनकांबळे, नगरसेविका हिमाली कांबळे, नगरसेवक निलेश आल्हाट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. चलवादी ने कहा कि बहुजन आंदोलन को नई ऊर्जा देने के लिए वे राज्य स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी के माध्यम से महिला, युवा, किसान और शहरी गरीब वर्ग के लिए ठोस कार्य किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आरपीआई (आ) केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि बहुजन समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला सशक्त मंच है। इस मंच के जरिए वे समाज के वंचित वर्गों की आवाज को और बुलंद करेंगे।

इस पक्ष प्रवेश से पुणे और आसपास के क्षेत्र में बहुजन राजनीति को नई दिशा और मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button