प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सीएम हेल्पलाइन की ‘नॉन-अटेंडिंग’ शिकायतों पर अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तय – कलेक्टर

सीएम हेल्पलाइन की ‘नॉन-अटेंडिंग’ शिकायतों पर अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तय – कलेक्टर

गेहूँ, चना एवं सरसों खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करें – कलेक्टर

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज  कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में टी.एल. समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रभावी कार्य करें। पिछली बार इस अभियान के जो कार्य अपूर्ण है, उन्हें पूर्ण करायें। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि नॉन-अटेंडिंग शिकायतों तथा 50 दिनों से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में कम प्रगति लाने वाले अधिकारियों से कहा कि संतुष्टिजनक प्रगति नहीं आने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तथा एसीएस के बैठकों में दिये निर्देशों का पालन प्रतिवेदन देने और जो भी प्रकरण लंबित है उन पर कार्य करें। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत सहयोगी व उप सहयोगी समिति का गठन करने, गौर नदी के पुनर्जीवन, पुस्तक मेला, डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना और हिरण्यगर्भा अभियान के साथ गौशालाओं के लिए भूमि आवंटन के संबंध में आवश्यक निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये।

 

बैठक में कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ, चना एवं भावांतर योजना में सरसो खरीदी के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए जिले में 26 केंद्र बनाये गए है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों का सत्यापन किया जा रहा है। भावांतर योजना में सरसो की खरीदी एक अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। जिले में सरसो विक्रय के लिए किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ एवं चना तथा भावांतर योजना में सरसो खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियॉ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने एसडीएम एवं मंडी सचिवों को निर्देशित किया गया कि सरसो की खरीदी करने वाले व्यापारियों की स्टॉक का सत्यापन करें और भावांतर योजना में सरसो की खरीदी के दौरान कडी निगरानी रखे।

 

बैठक में राजस्व वसूली, समग्र ई-केवायसी, फार्मर रजिस्ट्री प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मैदानी अमले के माध्यम से अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण कराएं, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने संकल्प से समाधान के तहत प्राप्त आवेदनों में कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही स्थाई समाधान खोजना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण करें । बैठक में आई गोट कर्मयोगी पोर्टल में अंतर्गत चिन्हित विषयों में दस-दस कोर्स करने के निर्देश दिये गये। जिनमें पांच विभागीय हों तथा पांच अन्य विषय से संबंधित कोर्स हों। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पी.के. पांडेय, संयुक्त कलेक्टर ए.पी. द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर पवन गौरैया एसडीएम मऊगंज, एसडीएम हनुमना सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button