
नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 2607 बोतल नशीला पदार्थ बरामद
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। यह कार्रवाई नेपाल सीमा से सटे ग्राम सहोरबा में देर रात की गई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान कुल 2607 बोतल (लगभग 260.7 लीटर) नशीला पदार्थ जब्त किया गया। यह कार्रवाई सीमा पार से अवैध तस्करी की आशंका के आधार पर की गई थी।
फिलहाल मामले में संलिप्त लोगों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।



