प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों पर कड़ी निगरानी

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों पर कड़ी निगरानी

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ-साथ आवश्यक कागजातों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना तथा आमजन में सुरक्षा का माहौल स्थापित करना है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें। यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button