पूणेखेलमहाराष्ट्र

अमृता और अपेक्षा महिला महाराष्ट्र केसरी 2026 की मजबूत दावेदार

अमृता और अपेक्षा महिला महाराष्ट्र केसरी 2026 की मजबूत दावेदार

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

सोलापुर। महिला महाराष्ट्र केसरी प्रतियोगिता में इस बार कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। पूर्व विजेता भाग्यश्री फंड ने कहा है कि अमृता पुजारी और अपेक्षा पाटील इस साल खिताब की प्रमुख दावेदार हो सकती हैं। इसके साथ ही वैष्णवी पाटील का नाम भी मजबूत दावेदारों में लिया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष के फाइनल मुकाबले में भाग्यश्री ने अमृता को हराकर खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, इस बार भाग्यश्री ने साफ कर दिया है कि वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगी। उन्होंने बताया कि उनका वर्तमान वजन 59 से 62 किलोग्राम के बीच है, जबकि महाराष्ट्र केसरी के लिए 65 से 76 किलोग्राम वर्ग जरूरी होता है, जिसे हासिल करना उनके लिए संभव नहीं है।

भाग्यश्री ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि लगातार तीन बार खिताब जीतना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी, जिसमें वजन बढ़ाना, तकनीकी दांव-पेच का अभ्यास और मुकाबलों की तैयारी शामिल रही।

उन्होंने महिला खिलाड़ियों के प्रति सिस्टम की अनदेखी पर भी सवाल उठाए। भाग्यश्री ने कहा कि पुरुष खिलाड़ियों को महाराष्ट्र केसरी बनने पर सरकारी नौकरी मिल जाती है, लेकिन तीन बार खिताब जीतने के बावजूद उन्हें अब तक कोई नौकरी नहीं मिली, जो चिंता का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button