
सीतामढ़ी में बैंकों व एटीएम की सुरक्षा जांच तेज, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में बैंकिंग प्रतिष्ठानों एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीतामढ़ी पुलिस द्वारा विभिन्न बैंकों की सुरक्षा का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।
जांच के दौरान बैंक परिसरों के अंदर और बाहर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन एवं सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।


