एमपी टास पोर्टल में छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि आज
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए एमपी टास पोर्टल में आवेदन पत्र 31 मार्च तक जमा किये जा सकते हैं। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण ने जिले के शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अपेक्षा की है कि निर्धारित समयावधि में पात्र विद्यार्थियों के आवेदन प्रस्तुत किये जांय ताकि उनका परीक्षण कर पोर्टल पर अगले चरण हेतु अग्रेषित किया जा सके।


