इटावाउत्तर प्रदेश

एनएच-19 पर अवैध खनन का काला खेल

एनएच-19 पर अवैध खनन का काला खेल

 

विशाल समाचार की ग्राउंड रिपोर्ट

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा : जनपद के नेशनल हाईवे-19 पर अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन का खेल खुलेआम जारी है। विशाल समाचार की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि दिन हो या रात, डंपरों की आवाजाही लगातार बनी हुई है और इस पर प्रभावी रोक नजर नहीं आ रही।

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान देखा गया कि कई डंपर ग्रीन चादर से ढके हुए तो कई बिना ढके तेज रफ्तार में हाईवे पर दौड़ रहे हैं। कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट गायब हैं, जबकि कई में नंबर प्लेट को जानबूझकर ढक दिया गया है, जिससे पहचान छिपाई जा सके।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, 24 घंटे में करीब 150 से 300 डंपरों का आवागमन हो रहा है। खासतौर पर रात 10 बजे के बाद इनकी संख्या अचानक बढ़ जाती है, जिससे साफ है कि रात के समय अवैध परिवहन और तेज हो जाता है।

एक तरफ प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर हाईवे पर इस तरह खुलेआम हो रहा परिवहन प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और उन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं है।

विशाल समाचार की टीम ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया तो साफ दिखा कि नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब इस पर सख्त कदम उठाएंगे और इस अवैध खेल पर लगाम लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button