
कोठारी बिल्डर के खिलाफ खरीदारों का धरना, 10 दिन में कब्जा न मिला तो आत्मदाह की चेतावनी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे : खराड़ी स्थित ‘वर्टीलास को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी’ के 100 से अधिक फ्लैट खरीदारों ने कोठारी बिल्डर के खिलाफ बुधवार को भीषण गर्मी में धरना प्रदर्शन किया। खरीदारों का आरोप है कि 95 प्रतिशत भुगतान करने के बावजूद पिछले दो वर्षों से उन्हें फ्लैट का कब्जा नहीं दिया गया है।
आंदोलन को विधायक बापूसाहेब पठारे का समर्थन मिला। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से बातचीत की और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक नागरिकों को न्याय के लिए संघर्ष करना गंभीर मामला है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
सोसायटी के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 130 खरीदारों से 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लेने के बावजूद परियोजना अधूरी पड़ी है। आरोप है कि बिल्डर अरमान कोठारी और सिद्धांत कोठारी ने जुलाई 2024 तक कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं हुई।
खरीदारों ने यह भी आरोप लगाया कि बिल्डर ने परियोजना को गिरवी रखकर लगभग 450 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है, जिससे बड़े आर्थिक घोटाले की आशंका जताई जा रही है।आंदोलनकारियों ने

