अपराधमहाराष्ट्रराज्य

अकोला में पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत, महिला कैदी की बेटी से संबंध की मांग पर ASI निलंबित, आरोपी फरार 

10 हजार रुपये का लालच देकर यौन संबंध बनाने का आरोप, शिकायत के बाद विभाग ने की सख्त कार्रवाई

अकोला में पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत, महिला कैदी की बेटी से संबंध की मांग पर ASI निलंबित, आरोपी फरार 

10 हजार रुपये का लालच देकर यौन संबंध बनाने का आरोप, शिकायत के बाद विभाग ने की सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट:विशाल समाचार संवाददाता

स्थान :अकोला, महाराष्ट्र 

महाराष्ट्र के अकोला जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पर महिला कैदी की बेटी से यौन संबंध बनाने की मांग करने और इसके बदले 10,000 रुपये देने का लालच देने का आरोप लगा है।

पीड़िता की शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ASI को निलंबित कर दिया। हालांकि, निलंबन के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी ने अपनी पद का दुरुपयोग करते हुए महिला कैदी के परिवार से संपर्क साधा और उसकी बेटी को आपत्तिजनक प्रस्ताव दिया। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

(जांच जारी, आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटीं)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button