अपराधइटावाउत्तर प्रदेश

इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 डंपर व 2 ट्रैक्टर सीज

इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 डंपर व 2 ट्रैक्टर सीज

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा, जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना बढ़पुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन में लिप्त 8 डंपर और 2 ट्रैक्टरों को सीज कर दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना बढ़पुरा पुलिस चंबल ब्रिज पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी तलाशी एवं दस्तावेजों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान 8 डंपर और 2 ट्रैक्टर भट्टे की ईंटों का परिवहन करते हुए संदिग्ध अवस्था में पाए गए।

 

जब संबंधित चालकों से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो वे वैध जीएसटी प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में परिवहन में अनियमितता और अवैधता सामने आने पर पुलिस ने तत्काल सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया और मामले की सूचना जीएसटी विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को दी।

 

संयुक्त जांच में बिना वैध जीएसटी दस्तावेजों के ईंटों का परिवहन किए जाने की पुष्टि होने पर सभी 10 वाहनों को नियमानुसार सीज कर दिया गया।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button