पूणेमहाराष्ट्रराजनीति

महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव बने महेश म्हेत्रे

महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव बने महेश म्हेत्रे

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे: महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव पद पर महेश शोभाबाई लहू म्हेत्रे की नियुक्ति की गई है। युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शिवराज मोरे ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

महेश म्हेत्रे की नियुक्ति से प्रदेश युवक कांग्रेस में उत्साह का माहौल है और संगठन को आगामी समय में नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी यह नियुक्ति उनके निरंतर और प्रभावी संगठनात्मक कार्यों का परिणाम मानी जा रही है।

 

म्हेत्रे ने युवक कांग्रेस में जमीनी स्तर से कार्य करते हुए अपने नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया है। वर्ष 2023 में प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने राज्य स्तर पर कई कार्यक्रमों, बैठकों और संगठनात्मक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों में भी भागीदारी की है और युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उनकी कार्यशैली के कारण युवा कार्यकर्ताओं में उनकी मजबूत पकड़ बनी है।

 

उनकी नियुक्ति पर विभिन्न स्तरों से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। महेश म्हेत्रे ने विश्वास जताया है कि वे आगामी समय में युवाओं के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाते हुए उनके समाधान के लिए काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button