खेलपूणेमहाराष्ट्र

7वीं ‘सिंधी प्रीमियर लीग’ 10 अप्रैल से शुरू

7वीं ‘सिंधी प्रीमियर लीग’ 10 अप्रैल से शुरू

सामाजिक एकता के उद्देश्य से आयोजन, 16 पुरुष और 7 महिला टीमें लेंगी भाग

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:पिंपरी पुणे महाराष्ट्र

पिंपरी (पुणे): सामाजिक एकता की भावना से आयोजित 7वीं ‘सिंधी प्रीमियर लीग’ का शुभारंभ 10 अप्रैल 2026 से होगा। प्रतियोगिता पिंपरी के एमसीसी, मृणाल क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 16 पुरुष और 7 महिला टीमें हिस्सा लेंगी।

आयोजन समिति के नरेश नशा और बिपीन दखनेजा ने बताया कि उद्घाटन समारोह 10 अप्रैल को शाम 6 बजे होगा, जिसमें पूर्व क्रिकेटर, समाज के गणमान्य लोग, खिलाड़ी और टीम मालिक उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले सात वर्षों से सिंधी समाज के युवा उद्यमी इस लीग का आयोजन कर रहे हैं और इससे प्राप्त निधि समाजसेवा में उपयोग की जाती है। इस वर्ष जुटाई गई राशि से साधु वासवानी मिशन की एक छात्रा की संपूर्ण जिम्मेदारी ली जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का प्रारूप इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर रखा गया है। पुरुष वर्ग में 256 और महिला वर्ग में 98 खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

पुरुष टीमों के नाम सिंधी संस्कृति पर आधारित हैं, जबकि महिला टीमों के नाम नदियों पर रखे गए हैं। यह लीग खेल के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और सेवा का भी संदेश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button