पूणेमहाराष्ट्रराज्य

एमआईटी डब्ल्यूपीयू में ‘निर्मिति-2026’ का उद्घाटन 8 अप्रैल को

एमआईटी डब्ल्यूपीयू में ‘निर्मिति-2026’ का उद्घाटन 8 अप्रैल को

सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “द राइज़ ऑफ इंडिया’s मेगा स्ट्रक्चर” विषय पर आयोजन

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे, : “द राइज़ ऑफ इंडिया’s मेगा स्ट्रक्चर” विषय पर आधारित एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (MIT-WPU), पुणे के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दो दिवसीय ‘निर्मिति-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 8 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे कोथरुड स्थित एमआईटी डब्ल्यूपीयू परिसर में होगा, जबकि समापन 9 अप्रैल को अपराह्न 4:00 बजे किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में CREDAI के सदस्य श्री शांतीलाल कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सिविल इंजीनियरिंग विभाग की प्रमुख प्रो. डॉ. शांतीनी बोकील, डॉ. रोहित सालगुडे तथा डॉ. प्रवीण मिंडे भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

यह कार्यक्रम एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ कराड के आशीर्वाद तथा कार्याध्यक्ष डॉ. राहुल विश्वनाथ कराड के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संपूर्ण नियोजन सिविल इंजीनियरिंग के छात्र आदित्य होले एवं उनकी टीम द्वारा किया गया है।

‘निर्मिति-2026’ की विशेषता यह है कि इसमें पेपर प्रेजेंटेशन, टेक्नो क्विज, “बॉब द बिल्डर”, बॉक्स क्रिकेट, ट्रेजर हंट, सीवी क्राफ्ट्स तथा ई-टेंडरिंग जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। ये सभी प्रतियोगिताएं निर्माण एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र से संबंधित हैं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुल डेढ़ लाख रुपये के आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में राज्य भर से निर्माण क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। साथ ही, मगरपट्टा सिटी के संस्थापक अध्यक्ष श्री सतीश मगर की विशेष उपस्थिति भी इस आयोजन को और अधिक गौरवपूर्ण बनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button