इटावा कोषागार की सूचना: जीवित प्रमाण-पत्र न देने वाले पेंशनरों की पेंशन रुकी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, (वि.स.प्रतिनिधि)। वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति ने कोषागार इटावा से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि जिन पेंशनरों की मार्च 2026 की पेंशन जीवित प्रमाण-पत्र (Life Certificate) के अभाव में उनके खाते में नहीं पहुंच सकी है, केवल वही पेंशनर अपना जीवित प्रमाण-पत्र जमा करें।
पेंशनर अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार इटावा में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं या ऑनलाइन माध्यम से jeevanpramaan.gov.in वेबसाइट पर भी अपलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाने वाले पेंशनरों को कोषागार आने की आवश्यकता नहीं होगी।
ऑनलाइन जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए बैंक पासबुक, पीपीओ संख्या, आधार संख्या तथा कोषागार इटावा का कोड (1900) आवश्यक होगा।
कोषागार प्रशासन ने सभी संबंधित पेंशनरों से समय रहते जीवित प्रमाण-पत्र जमा कर अपनी पेंशन निर्बाध रूप से प्राप्त करने की अपील की है।


