
सीतामढ़ी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में 30 किमी रात्रि रूट मार्च संपन्न
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान :सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी (वि.स.प्रतिनिधि)। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, सीतामढ़ी में प्राचार्य सह पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) के नेतृत्व में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों का 30 किलोमीटर का रात्रि रूट मार्च सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं में टीम वर्क, सहनशीलता एवं मानसिक दृढ़ता का विकास करना था। मार्च पुलिस केंद्र से प्रारंभ होकर पमरा़, पुनौरा, गौशाला, बड़ी बाजार एवं डुमरा मार्ग से होते हुए पुनः पुलिस केंद्र पर समाप्त हुआ।
पूरे रूट मार्च के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने अनुशासित ढंग से कतारबद्ध होकर मार्च किया और अपनी सहनशक्ति, धैर्य तथा अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस आयोजन को पुलिस प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया, जिससे जवानों में शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी विकसित होती

