
मद्य निषेध मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी (वि.स.प्रतिनिधि)। सुरसंड थाना कांड संख्या 558/24, जो बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम से संबंधित है, में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में भूखन मुखिया उर्फ सुनील मुखिया एवं छोटू मुखिया उर्फ अखिलेश मुखिया शामिल हैं। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधि सम्मत प्रक्रिया जारी है और अन्य संबंधित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

