डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कराएं – कलेक्टर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्यम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मऊगंज जिले के सभी विकासखण्ड और नगर निकाय मुख्यालयों पर 14 अप्रैल तक समारोहपूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझावों और निर्देशों के आधार पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करें। प्रत्येक स्तर पर मुख्य अतिथियों के नाम, कार्यक्रम स्थल, दिनांक और समय का निर्धारण समय रहते कर लिया जाए ताकि आयोजनों को सफल बनाया जा सके । कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्यक्रमों के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

