वाहन पार्किंग फीस वसूली के लिए निविदा आमंत्रित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . हुजूर तहसील कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 में वाहन पार्किंग फीस वसूली के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। तहसीलदार एवं उपाध्यक्ष भवन रखरखाव प्रबंध समिति ने बताया है कि निविदा फार्म 8 अप्रैल से 29 अप्रैल तक क्रय और जमा किए जा सकते हैं। निविदा एक मई को खोली जाएगी। निविदा प्रपत्र का मूल्य एक हजार रुपए निर्धारित किया गया है। इस संबंध में अत्यधिक जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

