प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सीएम राइज पीके स्कूल भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में 

कलेक्टर ने निर्माण कार्य का लिया जायजा, 15 जुलाई तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

सीएम राइज पीके स्कूल भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में 

कलेक्टर ने निर्माण कार्य का लिया जायजा, 15 जुलाई तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कलेक्टर प्रतिभा पाल ने निर्माणाधीन सीएम राइज पीके स्कूल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भवन का समस्त निर्माण कार्य आगामी 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूरा कराएं। भवन में फर्नीचर, प्रयोगशाला (लैब) और सुव्यवस्थित इलेक्ट्रिसिटी फिटिंग सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कराएं। परिसर की सुरक्षा और पहुंच को ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। इसके साथ ही स्कूल परिसर में बस पार्किंग के लिए पर्याप्त और व्यवस्थित स्थान विकसित करें जिससे भविष्य में यातायात संबंधी कोई समस्या उत्पन्न न हो। उल्लेखनीय है कि इस भव्य और आधुनिक शैक्षणिक परिसर के लिए शासन द्वारा 53.45 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में स्कूल भवन का कार्य फिनिशिंग स्तर पर चल रहा है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा है कि भवन फिनिशिंग का काम निर्धारित मानक के अनुसार ही कराएं। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button