मध्य प्रदेशरीवा

आज से मऊगंज एवं हनुमना में नसबंदी करवाने का आयोजन नसबंदी करवाने पर महिला को 2 हजार रूपये एवं पुरूष को 3 हजार रूपये मिलता है प्रोत्साहन राशि

Vishal Samachar Team

रीवा : परिवार नियोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमित परिवार एवं सीमित जनसंख्या कर महिला स्वास्थ्य एवं पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊगंज और हनुमना में आज 13 सितंबर को नसबंदी शिविर आयोजित किया जायेगा। उक्त शिविर में रीवा के सर्जन डॉ. प्रवेश आर्या पुरूष एवं महिला की नसबंदी करेंगे। उल्लेखनीय है कि महिला नसबंदी करवाने पर महिलाओं को 2 हजार रूपये एवं पुरूष नसबंदी कराने पर पुरूष को 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने बताया कि सितंबर में पूरे माह बुधवार को जवा एवं सिरमौर, गुरूवार को रायपुर एवं नईगढ़ी तथा शनिवार को गंगेव और त्योंथर में नसबंदी शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय बिछिया में सातों दिवस शिविर आयोजित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button