पूणेमहाराष्ट्रराज्य

पुणे में 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को ‘संयुक्त श्रद्धांजलि’

पुणे में 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को ‘संयुक्त श्रद्धांजलि’

राज्य और केंद्र के गणमान्य रहेंगे उपस्थित; नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पुणे: भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर ‘भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर केंद्रीय जयंती महोत्सव समिति, पुणे’ की ओर से मंगलवार, 14 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे भव्य ‘संयुक्त श्रद्धांजलि’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में राज्य और केंद्र सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति एक साथ उपस्थित होकर महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

समारोह में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ, उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, सांसद सुप्रिया सुले, डॉ. अमोल कोल्हे, पार्थ पवार, मेधा कुलकर्णी सहित पुणे के सभी विधायक उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत फुलकुंडवार, मनपा आयुक्त नवलकिशोर राम, जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी और सह-पुलिस आयुक्त रंजनकुमार शर्मा जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विभिन्न राजनीतिक दलों के शहर अध्यक्ष— अरविंद शिंदे (कांग्रेस), धीरज घाटे (भाजपा), सुनील टिंगरे (राष्ट्रवादी कांग्रेस), गजानन थरकुडे (शिवसेना उ.बा.ठा.), रवींद्र धंगेकर (शिवसेना) और श्रीकांत पाटिल (एनसीपी) भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन उपमहापौर परशुराम वाडेकर, अध्यक्ष राहुल डंबाले, डॉ. सिद्धार्थ धेंडे, नगरसेवक अविनाश साळवे और बाळासाहेब जानराव के मार्गदर्शन में किया गया है।

समिति की ओर से पुणे शहर और आसपास के नागरिकों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हों और महामानव को नमन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button