पूणेमहाराष्ट्र

बावधन में ‘भीम फेस्टिवल 2026’ धूमधाम से संपन्न

बावधन में ‘भीम फेस्टिवल 2026’ धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पुणे: बावधन के सिद्धार्थ नगर में विकास प्रतिष्ठान और सुजाता महिला मंडल के तत्वावधान में ‘भीम फेस्टिवल 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन रिपब्लिकन पार्टी के युवक राज्य संयोजक Umesh Kamble ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक विशाल-साजन द्वारा ‘आंबेडकरी फोक’ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान पुणे महानगरपालिका के उपमहापौर Parshuram Wadekar का भव्य नागरिक सम्मान किया गया। साथ ही क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और युवाओं ने भाग लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button